दलसागर के पास हुई दर्दनाक दुर्घटना, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

0
2797

-पिकअप ने मारी बाइक सवारों को टक्कर, एक की हालत चिंताजनक  
बक्सर खबर। बक्सर-आरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की देर शाम आठ बजे दर्दनाक दुर्घटना हुई। तीन बाइक सवार युवकों को सामने से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक चला रहे युवक के दोनों पैर इस दुर्घटना में टूट गए हैं। उसकी हालत बहुत नाजुक है। या यूं कहें वह मौत से जूझ रहा है। अन्य दो भी बेहोश पड़े थे।

जब लोग मदद को पहुंचे तो उनमें से एक को होश आया। उसने लोगों को बताया कि हम तीनों डुमरांव के रहने वाले हैं। बक्सर से वापस अपने शहर लौट रहे थे। लेकिन, दलसागर फ्लाईओवर के पास सामने से आ रही पिकअप ने हमारी बाइक को टक्कर मार दी। ग्रामीणों की सूचना पर औद्योगिक थाने की पुलिस व 112 की टीम मौके पर एक साथ पहुंची। तीनों को वहां से अस्पताल ले जाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here