ट्रैक्टर बना साइकिल सवार किशोर के लिए काल

0
340

बक्सर खबर। सिकरौल नहर मार्ग पर बुधवार की शाम हुई दुर्घटना में किशोर की मौत हो गई। महज 14 वर्ष का नीतीश कुमार पुत्र राजेन्द्र पांडेय असमय काल के गाल में समा गया। वह साइकिल पर पीछे बैठकर गांव की तरफ जा रहा था। घटना नहर मार्ग पर भदार गांव के पास हुई। वह साइकिल से सिकरौल की तरफ जा रहे गांव के ही राजा सिंह पिता बिजय सिंह सिकरौल के साथ खड़े थे।

तभी भदार मोड के समीप विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने सायकिल को ठोकर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही लोग वहां जमा हो गए। घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। वहीं जख्मी युवक का इलाज अभी भी चल रहा है। घटना के बाद ट्रैक्टर का चालक भागने में सफल रहा। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे पदाधिकारियों ने पीडि़त परिवार को उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here