‌‌‌ तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता हुई प्रारंभ

0
253

-अंडर 17 और 19 के लिए जुटे प्रदेश भर के खिलाड़ी
बक्सर खबर। कला संस्कृति व युवा विभाग द्वारा राज्यस्तरीय तीन दिवसीय वुशू प्रतियोगिता बक्सर में आयोजित की गई है। मंगलवार को इसका शुभारंभ नगर भवन में जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने किया। यह आयोजन बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन की देखरेख में होगा।

जिला प्रशासन के अनुसार विद्यालय वुशू (बालिका) अंडर 17/19 खेलकूद प्रतियोगिता 2023-24 सात से नौ नवंबर तक चलेगी। इस मौके पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सफल रही खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। सर्वप्रथम दोनों ग्रुप के सभी खिलाड़ियों का तकनीकी पदाधिकारियों द्वारा वजन लिया गया। प्रशासनिक सूचना के अनुसार राज्य के सभी जिलों के खिलाड़ी यहां पहुंच चुके हैं।

-कार्यक्रम का शुभारंभ करते जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल

प्रतियोगिता के सफल संचालन में अशोक कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, संजय कुमार, जितेन्द्र मिश्र, सत्येन्द्र कुमार सिंह, वशिष्ठ प्रसाद, शामा परवीन, उर्मिला कुमारी,  अंजू कुमारी, नीतीश कुमार, मदन राम, कार्यपालक सहायक चंदन कुमार, कार्यालय लिपिक एवं रोहित कुमार, एकलव्य प्रशिक्षक इत्यादि उपस्थित थे। उद्घाटन सत्र के दौरान उप विकास आयुक्त, जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई0सी0डी0एस0 बक्सर एवं जिला वुशू संघ अध्यक्ष उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here