जिले में फिर मिले कोरोनो के तीन मरीज

0
6859

बक्सर खबर। जिले में और तीन मरीज संक्रमित पाए गए हैं। यह सभी लोग नावानगर प्रखंड क्षेत्र के हैं। सूचना के अनुसार सभी पुरुष हैं। इनकी उम्र 25, 23, 19 है। वे हाल ही में ट्रक द्वारा दिल्ली से यहां आए थे। यह जानकारी आज बुधवार को जिला प्रशासन ने मीडिया को दी। इस नए केस ने एक बार फिर जिले की चिंता बढ़ा दी है। पिछले सप्ताह जिले ने राहत की सांस ली थी।

जब अंतिम संक्रमित व्यक्ति पटना से डिस्जार्च हो गया था। यह उम्मीद जगी थी। अब जिला धीरे-धीरे ऑरेंज जोन की तरफ बढ़ रहा है। लेकिन, इस उम्मीद को एक बार फिर झटका लगा है। क्योंकि जो नियम बने हैं। उसमें कहा गया है। जिस जिले मे 21 दिनों तक कोई नया केस नहीं आएगा। उसे ऑरेंज जोन घोषित किया जाएगा। लेकिन, अभी तो 12 दिन बाद फिर नया केस सामने आ गया है। जिसके कारण उम्मीद कमजोर पड़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here