‌‌‌दो पिस्टल के साथ तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार

0
624

-चल रही है पूछताछ, आज भेजे जाएंगे जेल
बक्सर खबर। पुलिस ने ऐसे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जो अवैध असलहों का कारोबार करते हैं। इनके पास से दो विदेशी पिस्तौल व मैगजीन बरामद हुई है। सूचना के अनुसार शुक्रवार को नया भोजपुर ओपी की पुलिस ने दो युवकों गिरफ्तार किया। जिनके पास से असहले बरामद हुए। हालांकि उन्होंने पुलिस को लाइसेंस दिखाकर चकमा देने का प्रयास किया। जांच हुई तो पता चला लाइसेंस फर्जी है।

इनमें कुमार राय ग्राम बड़का दियां थाना कृष्णाब्रह्म शामिल हैं। हालांकि अभी पूछताछ का सिलसिला जारी है। सूत्रों की माने तो इस आरोप में नैनीजोर से भी एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अब तक की जांच में इन युवकों का कोई अपराधिक इतिहास नहीं मिला है। लेकिन, नकली लाइसेंस व अवैध असलहे के आरोप में वे फंस चुके हैं। इसकी विस्तृत जानकारी पुलिस आज शनिवार को पीसी कर देगी। ऐसा प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here