मुर्गा व्यवसायी के यहां हजारों की चोरी

0
763

बक्सर खबर। धनसोई थाना क्षेत्र के सिकठी गांव में अज्ञात चोरों ने शनिवार की रात मुर्गा व्यवसायी के यहां हाथ साफ कर दिया है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित देव कुमार सिंह ने बताया की गांव से सटे पूरब मेरा एक तालाब है। जहां पर मछली पालन और पोल्ट्री फार्म भी है। जिसकी देखभाल के लिए एक कमरा है। जिसमें व्यवसाय से जुड़ा सामान रखा हुआ था। पीड़ित के मुताबिक लॉकडाउन की वजह से पूरा परिवार बक्सर फंसा हुआ था। घर पर केवल बूढ़े पिता जी थे।

मौका देख चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर दो मोटर, गैस सिलेंडर, कुकर, बर्तन, इनवर्टर ,बैटरी के अलावे व्यवसाय से जुड़े लगभग साठ हजार मूल्य के समान चोरी कर रात के अंधेरे में गायब हो गए। सुबह जब घर वालों को पता तब चला। जब पीड़ित का बड़ा भाई बबलू सिंह रविवार सुबह गांव पहुंचे। पहुंचते ही पहले पोल्ट्री फॉर्म पर पहुंचे। देखा कमरे का ताला टूटा हुआ है। उसमें रखा सामान गायब था। जिसकी लिखित शिकायत धनसोई थाना को दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here