‌‌जारी है बारिश, कमजोर दीवारों से रहें सावधान

0
566

बक्सर खबर। आपको बताने की जरुरत नहीं। जिले में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। जिन इलाकों में सूखें की मांग उठ रही थी। वहां भी पानी लबालब हो गया है। ताजा जानकारी के अनुसार रविवार को भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। यह संभावना जतायी जा रही है कि 30 सितम्बर तक बारिश का मौसम बना रहेगा। एगर ऐसा हैं तो वे लोग सावधान हो जाए। जिनके घरों की दीवार कमजोर है। अथवा कच्ची मिट्टी और गिलावे आदि से बनी है।

क्योंकि लगातार हो रही बारिश के कारण दीवारों में सीलन आ जाती है। हर वर्ष देखा जाता है। दीवार गिरने से कुछ लोग घायल हो जाते हैं। कभी-कभी तो अनहोनी हो जाती है। इस लिए जिनके घर ऐसे हों। वे सावधानी बरतें। अगर हम आज की बात करें। तो जिले में कई जगह से दीवार गिरने की सूचना मिली है। लेकिन, कोई हताहत नहीं हुआ। राजपुर के करैला गांव में राजेन्द्र रजक और केशव शर्मा के कच्चे मकान गिर गए। ऐसा कहीं भी हो सकता है। तो यह जरुरी है कि सजग लोग दूसरों को भी इसके लिए अगाह करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here