करंट लगने से इकलौते पुत्र की मौत

0
1353

बक्सर खबर। बिजली के करंट से घर का इकलौता चिराग शनिवार को बुझा दिया। घटना डुमरांव थाना के नेनुआं गांव की है। सूचना के अनुसार रमेश तिवारी को बारह वर्षीय पुत्र गोपाल तिवारी सुबह घर में टीवी का तार जोड रहा था। उसका हाथ धारा प्रवाहित नंगे तार से छू गया। किशोर अवस्था होने के कारण वह अपना बचाव भी नहीं कर पाया।

घर वालों को यह पता चलता। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जब इस अनहोनी की सूचना आस-पास के लोगों को चली तो वे भागे-भागे पहुंचे। परिवार को हिम्मत दिलाने का प्रयास किया। लेकिन, जिस घर का इकलौता चिराग बुझ गया हो, वहां कोई किसी को क्या समझाए। पूरा गांव से घटना से दुखी था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here