बस में बिगड़ी यात्री की तबीयत, उपचार के दौरान मौत

0
492

– डुमरांव निवासी वृद्ध के साथ हुआ वाकया
बक्सर खबर। बस में यात्रा कर रहे वृद्ध व्यक्ति दुर्गा प्रसाद चौरसिया (65) की रविवार को मौत हो गई। वे डुमरांव नगर के ठठेरी बाजार के रहने वाले थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह 10:00 बजे अपने घर से बिक्रमगंज के लिए निकले थे। बिक्रमगंज से थोड़ा पहले ही अचानक बस में गिर छटपटाने लगे। सहयात्रियों ने तत्काल बस रुकवा उन्हें बिक्रमगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर बिक्रमगंज पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा।

हालांकि तब तक उनकी पहचान नहीं हुई थी। पुलिस ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर शेयर की। डुमरांव के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता को इसकी जानकारी मिली। उन्होंने परिवार वालों को इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही घर वाले सासाराम के लिए निकल गए। उनके साथ डुमरांव के चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक तिवारी,  स्वयं शक्ति संगठन के संयोजक धीरज मिश्र उर्फ टीका मिश्र, आशुतोष त्रिपाठी समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता भी साथ गए है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के तीन पुत्र है। तीनों इस घटना के बाद काफी मायूस है। रोहतास पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here