‌‌‌ दोस्त को लेने स्टेशन जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

0
705

– पुलिस ने बताया शनिवार की शाम हुआ था घायल
बक्सर खबर। फौजी दोस्त को लेने के लिए स्टेशन जा रहे युवक को अज्ञात स्कार्पियो ने शनिवार की शाम टक्कर मार दी। घायल कपीन्द्र कुमार को आस-पास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, रात के वक्त ही युवक ने दम तोड़ दिया। पूछने पर सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना राजपुर थाना क्षेत्र के तिवाय मोड के पास हुई। पजराव गांव निवासी रवि राम का पुत्र बाइक लेकर घर से दिलदारनगर यूपी जा रहा था।

उसे एक व्यक्ति को लेकर गांव लौटना था। रास्ते में चौसा-रामगढ़ पथ पर पजराव व देवल पुल के मध्य तिवाय मोड के समीप अज्ञात स्कार्पियो ने उसे टक्कर मार दी। उस समय शाम के साढ़े छह बज रहे थे। जब आस-पास के लोगों ने यह नजारा देखा तो घायल को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, उसे बचाया नहीं जा सका। इसकी प्राथमिकी राजपुर थाने में दर्ज की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here