बिहार की पहचान है कुश्ती : शंभू यादव

0
273

– अखाड़े पर पहलवानों ने आजमाए दाव
बक्सर खबर। शहर के शिवपुरी मोड के समीप स्थित जगदीश अखाड़े में रविवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसका उद्घाटन ब्रह्मपुर के विधायक शंभू यादव ने किया। जिसमें उत्तर प्रदेश और बिहार के नामी पहलवानों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि शंभू यादव ने दो पहलवानों को अखाड़े पर हाथ मिला प्रतियोगिता शुरू कराई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कुश्ती भारत एवं बिहार की धरोहर है। नौजवानों को कुश्ती लड़ना चाहिए। बिहार से कई नामी पहलवान हुए हैं।

जिन्होंने देश के लिए गोल्ड मेडल जीता और अपने प्रदेश का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा हमारा प्रयास रहेगा। इस कुश्ती अखाड़े का बाउंड्री करा कर के वहां पर जिम का निर्माण भी कराया जाएगा। जिससे नौजवान अपनी प्रतिभा निखार सकें। कार्यक्रम के दौरान युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव बबलू यादव, अंगद मुखिया, सुधीर गुप्ता, अरविंद आजाद, मिठू पहलवान, हरेंद्र सिंह, भुनेश्वर यादव, गोरा यादव, मनोज कुमार, दिनेश सिंह, मोहन सिंह, अखिलेश यादव इत्यादि लोग उपस्थिति रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here