‌‌‌चार अप्रैल, सोमवार से मॉर्निंग चला करेगा न्यायालय

0
58

-सुबह सात से दोपहर एक बजे तक चलेगा न्यायालय
बक्सर खबर। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। इसको देखते हुए व्यवहार न्यायालय को प्रात: कालीन कर दिया गया है। अब न्यायिक कार्य सुबह सात से दोपहर एक बजे तक चला करेगा। सुबह 9:30 से 10 बजे तक मध्याह्न काल होगा।

जिसे आज की बोलचाल की भाषा में लोग लंच आवर कहते हैं। उसके उपरांत 10 से दोपहर एक बजे तक यह कार्य चलता रहेगा। सूचना के अनुसार इस आशय का पत्र जिला जज ने तीस मार्च को ही जारी कर दिया था। लेकिन, चार अप्रैल से अब यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। जो 25 जून 2022 तक प्रभावी होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here