‌‌‌गंगा में डूबा नहाने गया किशोर, मदद को नहीं पहुंची टीम

0
526

-दोस्तों ने दी गांव वालों को सूचना, नगर थाना क्षेत्र की घटना
बक्सर खबर। दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर बुधवार की सुबह गंगा नदी में डूब गया। मृत विक्की कुमार (16) का शव बड़ी की मशक्कत के बाद निकाला गया। क्योंकि प्रशासनिक की तरफ से मदद के लिए कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। घटना सुबह सात बजे के लगभग सोमेश्वर नाथ घाट, जेल रोड के पास हुई। सूत्रों के अनुसार विक्की गोपाल नगर चकियां (मलहचकियां), थाना मुफस्सिल, निवासी रामधन चौधरी का पुत्र है।

ग्रामीणों ने बताया वह तीन भाई में मझला है। सुबह कुछ दोस्तों के साथ नहाने गया। तभी अनहोनी हो गई। प्रशासन को सूचना दी गई। एसडीओ साहब वहां जायजा लेने भी गए। लेकिन, शव निकालने कोई नहीं पहुंचा। दिन के साढ़े ग्यारह बजे के लगभग मलहचकियां के रहने वाले जितेश चौधरी ने गंगा के तलहटी से शव को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना जहां हुई है। वह इलाका नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। जबकि किशोर का गांव मुफस्सिल की सीमा में आता है। इसकी वजह से लोगों को घंटो इंतजार करन पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here