तनिष्क में होली मिलन समारोह का आयोजन

0
64

-ग्राहकों को दी गई ऑफर की जानकारी
बक्सर खबर। तनिष्क बक्सर द्वारा सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अबीर-गुलाल से पहले केक काटकर जश्न की शुरुआत हुई। उसके बाद जो अबीर-गुलाल शुरू हुआ तो देखते-देखते तनिष्क का मीटिंग हॉल हैपी होली के संवाद से गूंजने लगा। माता और बहनों के साथ आए छोटे बच्चों ने जो मस्ती शुरू की वह थमने का नाम नहीं ले रही थी। भव्य आयोजन के दौरान शोरूम के प्रोपराइटर दीपक पांडेय ने समस्त बक्सर वासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरुआत स्टोर मैनेजर आदित्य पांडेय ने अपनी टीम के साथ दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर उपस्थित सभी ग्राहकों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा उन्हें होली की शुभकामनाएं दी गईं।

समारोह में आए ग्राहकों ने रंगों के इस उत्सव का भरपूर आनंद उठाया और उत्साहपूर्ण माहौल में कार्यक्रम को सफल बनाया। उत्सव के दौरान ही स्टोर मैनेजर आदित्य पांडेय ने बढ़ते हुए स्वर्ण दरों को देखते हुए ग्राहकों को आने वाले वर्षों की खरीदारी की बेहतर योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि Rivaah Golden Advantage योजना के तहत ग्राहक मासिक निवेश कर प्रत्येक किस्त पर अपना ग्राम बुक कर सकते हैं। साथ ही खरीदारी के समय ज्वेलरी पर 20% तक मेकिंग चार्ज के डिज़ाइन पर 50% तक मेकिंग चार्ज के लाभ की जानकारी भी दी गई। समारोह में शामिल सभी ग्राहकों ने टीम तनिष्क बक्सर के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here