‌‌‌ मलेशिया से नौ दिन बाद गांव पहुंचा सुशील का शव

0
2654

-13 जून को हुई थी उपचार के दौरान मौत
बक्सर खबर। विदेश कमाने गए सुशील साह की मौत 13 जून को उपचार के दौरान मलेशिया में हो गई थी। डुमरांव थाना के कसियां गांव के रहने वाले भिखारी साह का पुत्र पिछले वर्ष अक्टूबर में वहां गया था। आज गुरुवार 22 जून की शाम उसका शव गांव पहुंच गया है। सूचना के अनुसार आज ही तड़के सुबह विमान द्वारा उसका शव कोलकाता के हवाई अड्डे पर उतरा।

वहां से वाहन द्वारा सात-आठ घंटे का सफर कर शव को उसके गांव रात दस बजे पहुंचा। ग्रामीणों से मिली सूचना के अनुसार बेटे का शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। महज 21 वर्ष की उम्र में सुशील ने दुनिया छोड़ दी। पिछले नौ दिन से परिवार वाले उसकी मौत की खबर सुन रो रहे थे। शव वापस लाने के लिए सबसे मदद मांगी गई। अंतत: वह इंतजार पूरा हुआ। सूत्रों की मानें तो उसका अंतिम संस्कार शुक्रवार होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here