छात्र डीएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

0
527

बक्सर खबर। छात्र धर्म निर्पेक्ष सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैभव यादव शुक्रवार को बक्सर पहुंचे। उनका भव्य स्वागत युवाओं द्वारा किया गया। अंबेडकर और ज्योति प्रकाश की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद वैभव सीधे जिला अतिथि गृह पहुंचे। जहां एकत्र युवाओं को उन्होंने संबोधित किया। उन्होंने मौजूदा प्रकरणों का हवाला देते हुए कहा देश में अघोषित आपातकाल चल रहा है। इसके खिलाफ हम लोगों को एकजुट होना होगा। उनके स्वागत के लिए मोहित यादव के नेतृत्व में जोरदार तैयारी की गई थी।

मौके पर उपस्थित युवा नेता रिंकू यादव ने कहा मुजफ्फरपुर की घटना ने देश को शर्मसार किया है। छात्र डीएसएस के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी ने कहा हमारा संगठन अखंड भारत के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। छात्र राजद के नेता अजय कुशवाहा, विशाल यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। मौके पर सत्येन्द्र यादव, दीपक यादव, ब्रजेश यादव, पवन यादव, संजय सिंह, रोहित मिश्रा, राजीव यादव, सदाब आलम, अरुण यादव, गिरी यादव, विष्णु वर्मा, बबलु यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here