सीधी टक्कर में बोलेरो और ट्रैक्टर के उड़े परखच्चे, दो की हालत नाजुक

0
1186

बक्सर खबर। डुमरांव-बिक्रमगंग मार्ग पर आज मंगलवार की रात आठ के लगभग दो वाहनों की सीधी टक्कर हो गई। सूत्रों के अनुसार बोलेरो डुमरांव से कोरानसराय की तरफ जा रही थी। सामने से ट्रैक्टर आ रहा था। इन दोनों के बीच खलवा इनार के पेट्रोल पंप के पास ऐसी भीडंत हुई की दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। सूत्रों के अनुसार बोलेरो राहुल कुमार राय (24) पुत्र ध्रुव राय चला रहे थे। वे डुमरांव थाना के नवडीहा गांव निवासी हैं। वह बक्सर से अपने गांव लौट रहा था।

जो युवक ट्रैक्टर चला रहा था उसका नाम रौशन कुमार, ग्राम मुंगाव, थाना कोरानसराय है। इन दोनों की हालत चिंताजनक है। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, उनकी हालत देखते ही चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। सूत्रों की माने तो दुर्घटना का कारण नीलगाय बनी।

दुर्घटना के बाद वाहनों की हालत

दोनों वहन तेज गति से जा रहे थे। अचानक वह सड़क पर करने लगी। जिससे बचने के चक्कर में सीधी टक्कर हुई और पलक झपकते ही सबकुछ बिखर गया। ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए और बोलेरो चारो खाने चित हो गई। चालकों की हालत नाजुक है। इस दुर्घटना में एक और युवक घायल हुआ है। हालाकि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
दुर्घटना के बाद वाहनों की हालत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here