‌‌तारनपुर में लगेगी संत रविदास की प्रतिमा

0
149

‌पांच दिवसीय रविदास कथा महायज्ञ प्रारंभ
बक्सर खबर। राजपुर प्रखंड के तारनपुर गांव में संत रविदास की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इस मौके पर पांच दिवसीय कथा यज्ञ प्रारंभ किया गया है। बुधवार को कथा यज्ञ प्रारंभ होने के मौके पर शोभा यात्रा निकाली गई। जो तारनपुर गांव से प्रारंभ होकर भलुहा रविदास मंदिर और पुन: उत्तमपुर बुद्ध मंदिर तक गई। इसके उपरांत यात्रा वापस तारनपुर आकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में बारुपुर पंचायत के मुखिया मुखिया प्रतिनिधि मिंटू उपाध्याय ने भी हिस्सा लिया।

पूजा समिति के सदस्य महाराज दास ने बताया कि 24 को हमारे यहां मूर्ति स्थापना के साथ संत समागम होगा। जिसमें पंजाब से लोग आएंगे। इसमं धुरभारी दास, तेतर दास, सजीवन दास आदि लोग उपस्थित रहेंगे। प्रत्येक दिन कथा भी होगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष धनेज कुमार दास, श्याम नाथ तिवारी, जय प्रकाश दास आदि सहयोग कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान रामाकांत उपाध्याय, राजगृही राम, रामाकांत पांडेय, आदि शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here