‌‌‌बिहार के लोगों को लेकर पहुंच रही है स्पेशल ट्रेन

0
2976

-स्टेशन पर बेवजह जाने से अन्य लोग भी बचें
बक्सर खबर। यह खबर सावधानी और सजगता के लिए है। आप तक सूचना पहुंचाने के लिए है। चार ट्रेने अगले दो दिनों में बक्सर पहुंच रहीं है। जो बक्सर, आरा और दानापुर में रुकेंगी। इनमें सवार यात्री बिहार के रहने वाले हैं। जो अन्य प्रदेशों में थे। सभी अपने प्रदेश वापस लौट रहे हैं। यहां आने वाले लोगों को स्टेशन पर कुछ समय के लिए रोका जाएगा। सभी यात्रियों की जांच होगी। इसके बाद उन्हें घर जाने दिया जाएगा। उनके रुकने और जांच करने का सारा प्रबंध प्रशासनिक स्तर से किया गया है। इस लिए स्टेशन घर वाले लेने न पहुंचे। क्योंकि 22 तारीख को अनावश्यक यात्रा से परहेज करने का निर्देश दिया गया है।

जांच पूरी होने के बाद प्रशासन उन्हें स्वयं घर जाने की अनुमति देगा। वैसे लोगों को स्वयं भी घर नहीं जाना चाहिए। क्योंकि उनके साथ परिवार की सुरक्षा भी जुड़ी है। बगैर जांच के घर जाना। सबको खतरे में डालने जैसा होगा। आज इसकी तैयारी के लिए जिलाधिकारी व अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी स्टेशन पहुंचे थे। इसके लिए प्रधान सचिव बिहार ने भी आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। इन सबके बीच आपसे आग्रह है। जो लोग स्टेशन के आस-पास के रहने वाले हैं। वे बेवजह स्टेशन पर और उसके आस-पास न जाए। यह उनके लिए और पूरे जिले के हित में है। यहां पहुंचने वाली स्पेशल ट्रेने 22 को भी आएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here