बेटे से मिलने गए थे बैंगलोर, पीछे चोर साफ कर गए घर

0
357

बक्सर खबर। सेवा निवृत बैंक कर्मी विद्याभूषण श्रीवास्तव बेटे से मिलने बैंगलोर गए थे। यहां घर पर ताला लगा था। 21 फरवरी को लौटे तो देखा पूरा घर खाली है। ताला टूटा हुआ है। सामान बिखरा पड़ा है। अंदर जाकर देखा तो टीवी, इनवर्टर, बैट्री सब गायब। इसके अलावा घर के आभूषण भी चंपत। उनको समझते देर न लगी। चोर सारा सामान ले भागे हैं। गढ़ के पास रहने वाले बैंक कर्मी ने इसकी प्राथमिकी डुमरांव थाने में दर्ज कराई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here