चेतावनी लेबल की तरफ बढ़ रहा है गंगा का पानी

0
971

बक्सर खबर। गंगा का पानी तेजी से बढ़ रहा है। गैर प्रदेशों में तीन-चार दिन पहले हुई बारिश के बाद पानी का जलस्तर में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही थी। लेकिन पिछले दो उत्तर प्रदेश और बिहार में हुई भारी बारिश के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले चार दिनों में पांच मीटर जलस्तर बढ़ गया है। अर्थात तल का पानी चार दिन में तट पर आ गया है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता उपेन्द्र नाथ राय ने बताया सोमवार को दोहपर बारह बजे तक जलस्तर 56.08 मीटर आंका गया है। पूछने पर उन्होंने बताया रविवार को 10 सेंटी मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से वृद्धि हो रही थी। आज उसमें कमी आई है।

हालाकि पानी का बढ़ाव जारी है। आज चार घंटे में 33 सीएम की वृद्धि दर्ज की गई है। विभाग के अनुसार वाराणसी में जलस्तर बढ़ रहा है। लेकिन इलाहाबाद में पानी का बढऩा थम गया है। वैसे पाठक यह जान लें। अपने जिले में चेतावनी सीमा 59.32 मीटर और डेंजर लेबर 60.32 है। जो अभी बहुत दूर है। इस लिए फिलहाल चिंता की बात नहीं। अलबत्ता लोगों को सचेत रहने की जरुरत है। वैसे इलाके के लोग विशेष सावधानी बरतें जहां पहले से बाढ़ आती रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here