श्रीशतचंडी यज्ञ के लिए निकाली भव्य कलश यात्रा

0
334

बक्सर खबर: महदह पुलिस लाइन स्थित नव दुर्र्गा धाम में आयोजित श्रीशतचंडी महायज्ञ के लिए आज रविवार सुबह कलश यात्रा निकाली गई। इसमें पारंपरिक परिधानों में सजे सैकड़ों स्त्री पुरूष भाग लिए। गाजे बाजे के साथ वाहनों पर सवार लोग सुबह रामरेखाघाट पहुंचे और गंगाजल लेकर यज्ञ स्थल को रवाना हुए। 18 से 25 मार्च तक चलने वाले इस यज्ञ के लिए शाम पांच बजे कलश स्थापित किया जाएगा।

19 मार्च को पंचांग पूजन,मंडप प्रवेश, अग्नि स्थापन, पाठ, हवन, अर्चना और अभिषेक होगा। 24 मार्च महाशक्ति कालरात्रि निशा पूजन के बाद 25 मार्च को पूर्णाहुति, कन्या पूजन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। 25 को ही रात में माता जागरण का आयोजन होगा जिसमें हरियाणा रोहतक के गुलशन खुराना एंड पार्टी भजनों की सरिता प्रवाहित करेगी। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन शाम चार से सात बजे के बीच पंडित पीतांबर कृष्ण कथा सुनाएंगे। यज्ञ के आचार्य की भूमिका का निर्वहन विंध्य प्रकाश त्रिपाठी करेंगे। जबकि उपाचार्य की भूमिका में धीरेंद्र त्रिपाठी हैं।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here