कट्टे से मारा गया था खूंटी यादव, बेटे पर नहीं चली थी गोली

0
2675

बक्सर खबर। खूंटी यादव की हत्या में पुलिस के हाथ अभी तक कुछ ठोस सुराग नहीं लगे हैं। न हीं नामजद अभियुक्त ही पकड़े जा सके हैं। इस बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कुछ तथ्य सामने आए हैं। हत्या में देशी कट्टा का प्रयोग किया गया है। पोस्टमार्टम में मिली गोली 315 बोर की है। जो यह साबित करती है हत्या में कट्टा का इस्तेमाल किया गया है।

वहीं हत्या की रात सदर अस्पताल में मौजूद डाक्टर ने भी बयान दिया है। उन्हें दो गोली लगी दी। एक कनपटी के पास तथा दूसरी गोली सीधे सर में मारी गई थी। उसी दौरान चली दूसरी गोली से खूंटी का बेटा यशवंत घायल हुआ था। गोली उसके कंधे के पास लगी थी। जिससे वह घायल हुआ था।

add

पकड़े जा रहे हैं उपद्रवी
बक्सर। हत्या के बाद जो उपद्रव सदर अस्पताल में मचाया गया। उसमें वांछित लोगों की गिरफ्तारी पुलिस ने तेज कर दी है। सूचना के अनुसार कानून को अपने हाथ में लेने वालों को पुलिस ने दबोचना शुरु कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है जल्द ही कुछ लोग जेल में होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here