आपसी विवाद में गोलीबारी, दो गिरफ्तार

0
2243

-दीवार को लेकर शुरू हुई अनबन, मुखिया पति पर भी आरोप
बक्सर खबर। दो पट्टिदारों के बीच आज शुक्रवार को विवाद हो गया। एक पक्ष दीवार बना रहा था। दूसरे पक्ष ने विरोध किया। फिर जमकर मारपीट हुई। आधा दर्जन लोग घायल हुए। इसी दौरान गोलीबारी भी हुई। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर ऐसा करने का आरोप लगाया है।

घटना नावानगर थाना के गिरधरबरांव गांव की है। एक पक्ष से मुन्ना यादव और दूसरे पक्ष के बिजेन्द्र यादव का गोल था। पूछने पर पुलिस ने बताया हरेराम सिंह समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह दोनों एक ही पक्ष के लोग हैं। पुलिस दूसरे पक्ष के लोगों की तलाश भी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here