पटवन के विवाद में चली गोली, छह गिरफ्तार

0
867

-दोनों तरफ से दर्ज हुई 22 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी
बक्सर खबर। राजपुर थाना के श्रीकांतपुर गांव में शनिवार को दो पक्षों के मध्य जमकर मारपीट हुई। जिसमें तीन-चार लोग घायल हुए हैं। सूचना के अनुसार यह विवाद पटवन को लेकर हुआ। जिसमें दोनों पक्ष के छह लोग गिरफ्तार हुए हैं। पूछने पर राजपुर के थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि इस गांव के रामाश्रय यादव व उपेन्द्र यादव के मध्य विवाद हुआ। एक पक्ष की तरफ से 10 तथा दूसरे पक्ष की तरफ से 12 लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में गोली का अग्रभाग बरामद किया है।

सूत्रों के अनुसार आठ मार्च को भी विवाद हुआ था। एक पक्ष के लोग दूसरे के खेत से अपनी फसल पटाने के लिए पानी ले जा रहे थे। दूसरे पक्ष का कहना था। बार-बार पानी ले जाने से मेरी फसल खराब हो रही है। इसी को लेकर आठ मार्च को भी मारपीट हुई थी। लेकिन, ग्रामीणों के समझाने पर विवाद शांत हो गया। यह आक्रोश शनिवार की सुबह फुट पड़ा और दोनों पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई। हवा में कई चक्र गोलियां भी चली। जिसका परिणाम यह हुआ कि छह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here