बगेन में गोलीबारी, एक की हत्या दो घायल

0
1564

बक्सर खबर। भूमि विवाद ने एकबार फिर एक अधेड़ व्यक्ति की जान ले ली। बगेन थाना के पकड़हीं गांव का है। जहां दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। बात इतनी बढ़ी की गोली चलने लगी और योगेन्द्र पांडेय (50) की मौत हो गई। मारपीट में उनके पुत्र मुकेश पांडेय और सुकेश पांडेय के घायल होने की सूचना है। उनमें से एक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। डुमरांव डीएसपी के के सिंह के अनुसार मौके पर पुलिस कैंप कर रही है।

घटना आज बुधवार रात आठ बजे के लगभग की है। पीडि़त पक्ष के अनुसार उनके पड़ोसी राजेन्द्र पांडेय और उनके पक्ष के लोगों ने गोली चलाई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हैं। घायलों को गोली लगी है या लाठी-डंडे के चोट से आयी है। यह जानकारी स्पष्ट रुप से नहीं मिल पाई है। घायल पक्ष के लोग घर में हुई मौत और अन्य दो घायल सदस्यों का लेकर परेशान हैं। इस वजह से प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here