मचा कोहराम: करंट लगने से युवक की मौत

0
1433

बक्सर खबरः मठिला के एक युवक की फरीदाबाद में करंटलगने से मौत हो गई है। बुधवार की सुबह उसका शव मठिला गांव लाया गया। शव आते ही परिजन के क्रंदन चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक शंभू तांती पिता सूर्यनाथ तांती उम्र 35 वर्ष फरीदाबाद में अपनी मोटर पाट्र्स का कंपनी चलता था।

जिसमें गांव के कई युवक भी काम करते थे। बताया जाता है कि काम के दौरान ही मंगलवार को उसे कंपनी में ही करंट लगया गया। आनन फानन में उसे ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी कौशल्या देवी के दहाड़ व तीन बेटियों संगीता, डोली व प्रिति के चित्कार से पुरा गांव रो पड़ा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here