‌संतोष पासवान के नाम पर ‌‌आंगनबाड़ी सेविका से मांगी सात लाख की रंगदारी

0
1090

बक्सर खबर। आंगनबाड़ी सेविका से सात लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। डाक द्वारा पत्र भेजकर भुनेश्वर सिंह की पुत्रवधू और उनको धमकी दी गई है। पत्र भेजने वाले ने अपना नमा संतोष पासवान बताया है। इसकी शिकायत शुक्रवार को नगर थाने में दर्ज हुई। शिकायत करने वाले लोग गोपालन नगर चकियां के निवासी हैं। उनके यहां शुक्रवार को ही यह पत्र पहुंचा।

जिसमें कहा गया है। उक्त राशि धनसोई में स्थित एक कालेज परिसर में ले जाकर रख देनी है। इसकी सूचना अगर आपने पुलिस को दी। तो आपके परिवार के सदस्यों की खैर नहीं। सूत्रों के अनुसार संतोष पासवान फिलहाल जेल में है। जो पहले भी इस तरह की हरकते कर चुका है। अब उसके नाम पर ऐसा कौन करने की हिम्मत जुटा रहा है। पुलिस उसकी पहचान में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here