स्वामी विवेकानंद की जयंती पर संगोष्ठी सह रक्त जांच शिविर का आयोजन

0
49

बक्सर खबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती मंगलवार को मनायी गई। संघ केमहाविद्यालयीन विद्यार्थी कार्य विभाग द्वारा गोयल धर्मशाला यह कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के सह नगर कार्यवाह राहुल कुमार व नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख गौरव कुमार ने संयुक्त रूप से स्वामी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। संचालन विद्यार्थी प्रमुख राजकमल सिंह ने किया। कार्यक्रम में शामिल हुए युवाओं ने बारी बारी से विवेकानंद जी के जीवन पर अपने विचार रखे।

युवा शब्द की व्याख्या करते हुए नगर के शारीरिक शिक्षण प्रमुख गौरव कुमार ने बताया कि उम्र से ही लोग युवा नहीं होते। अच्छे विचार और हर समय कुछ नया करने का उत्साह व नया करने का जुनून ही युवा है। स्वामी जी अमेरिका के धर्म संसद में शून्य पर बोलते हुए कहा भारतीय संस्कृति व सभ्यता को पुनर्जीवित करने का उत्तरदायित्व युवाओं के कंधे पर है। सभी युवाओं ने आज के कार्यक्रम में स्वामी जी के उस व्यक्तव्य उठो जागो, लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत को अपने जीवन में साकार करने का संकल्प लिया।

रक्त जांच शिविर में शामिल युवा

गोष्ठी के पश्चात युवाओं ने अपने रक्त समूह की जांच करवाकर सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर रक्त दान का भी संकल्प लिया। उपरोक्त कार्यक्रम में नगर कार्यवाह अविनाश कुमार, नगर के बौद्धिक प्रमुख आलोक देश पांडेय, नगर प्रचार प्रमुख कुंदन श्रीवास्तव, सह नगर शारीरिक प्रमुख सोनू वर्मा, सह नगर प्रचार प्रमुख अभिजीत ठाकुर, विशाल, किशन, अमित, मंटू , राज रौशन, राजकुमार, मनमीत, नितेश, मयंक आदि युवाओं ने भागीदारी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here