‌‌‌सतीश चन्द्र त्रिपाठी का हुआ सम्मान

0
107

बक्सर खबर : रजनीकांत फांउडेशन के संचालक सतीश चन्द्र त्रिपाठी को किसान मोर्चा भाजपा ने सम्मानित किया। शहर के अंबेसडर होटल में मंगलवार को आयोजित हुए समारोह में भाजपा के सभी प्रमुख नेता उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यता जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह व संचालन किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुशील राय ने किया। सतीश त्रिपाठी को पिछले दिनों राष्ट्र रत्न सम्मान मिला है। उनकी इस उपलब्धि को जश्न का रुप देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। उपस्थित लोगों ने कहा हमारे बीच के त्रिपाठी जी ने बक्सर का मान बढ़ाया है। इनका सम्मान हमारा कर्तव्य है। सभी ने मिलकर उन्हें अंगवस्त्र प्रदान किया। मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद प्रताप शाही, प्रदेश मंत्री विन्ध्याचल पाठक, राजीव रंजन सिंह मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित थे।

अन्य समागतों में परशुराम चतुर्वेदी, प्रदीप दुबे, जनार्दन राय, सच्चीदाभगत, पिंकी पाठक, इन्दू देवी, रोहीत ओझा, सौरभ तिवारी, नवीन निश्चल चतुर्वेदी, चुन्नू राय, पुनीत सिंह, निर्भय राय, गोविन्द सिंह, रामचन्द्र सिंह, मदन दुबे, मनोज पांडेय, आदित्य चौहान, नितीन मुकेश, विर बहादुर राय, बसंत राय, मिठाई सिंह, विधानचंद राय, विवेक सिंह, बटेश्वर मिश्रा, बंशी पांडेय, बलराम पांडेय, मिथून दुबे, अनील राणा, रामनारयण दुबे, सुनील पाठक, चित्रकेत पांडेय, पप्पू सिंह, मुनमुन मिश्रा, गुप्तेश्वर राय, पप्पू चौबे, विजशंकर राय, कमलेश्वर सिंह, श्याम नारायण पाठक, मुनु उपाध्याय, राहुल चौबे समेत कई लोग शामिल रहे। कार्यक्रम के आयोजन में भाजपा पांडेयपट्टी मंडल का सहयोग रहा।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here