झोला छाप चिकित्सक ने ली मरीज की जान

0
674

-शहर के बड़े अस्पताल ने लूट लिए 70 हजार
बक्सर खबर। गर्भवती महिला का ऑपरेशन ऐसे चिकित्सक ने कर दिया। जिसने इसकी शिक्षा ली ही नहीं। और फिर वही हुआ, निक हकीम, खतरे जान। ऑपरेशन के कुछ देर बाद ही गीता देवी की हालत बिगड़ने लगी। जिसके यहां वह भरती थी। उसने गोलंबर के किसी ग्लोबल अस्पताल में भेज दिया। वहां पहुंचते ही गीता को आईसीयू में डाल दिया। कुछ घंटे बीते तो उसे मृत घोषित कर दिया। और साथ में 70 हजार रुपये का बिल भी थमा दिया।

पत्नी को गवां चुका अशोक चौधरी शव के साथ गौर शंकर मंदिर पहुंचा। जहां उसकी पत्नी का ऑपरेशन हुआ था। पीड़ित परिवार शहर के सोहनी पट्टी का रहने वाला है। इस वजह से मौके पर ज्यादा भीड़ जमा हो गई। यह घटना रविवार रात की है। पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिवार वालों ने मीडिया को सूचना दी। लेकिन, मौके पर पहुंचे लोगों को पता चला, आपस में सौदा हो गया है। सबने मीडिया को बाय-बाय कहा। जिन लोगों ने घटना की सूचना दी थी। वे भी मुंह छिपाने लगे। मौके पर मिले पुलिस वालों ने कहा, हम क्या कहें। परिवार वाले शिकायत से पिछे हट गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here