चुनावी वर्चस्व में चलायी गोली, छह गिरफ्तार

0
758

-हवा में गोलियां दाग भोकाल बनाना पड़ा भारी
बक्सर खबर। सदर प्रखंड के करहंसी पंचायत में चुनावी दबीश बनाने के लिए दो पक्ष के लोगों ने गोलीबारी की थी। मुफस्सिल थाने की पुलिस ने इस मामले छह लोगों को हिरासत में लिया है। इन सभी को बुधवार के दिन पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। पूछने पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि इनके खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के साथ-साथ आर्म्स एक्ट तथा अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं दोनों पक्ष के लोगों ने भी एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।

जिनमें मुन्ना सिंह की ओर से शशि भूषण सिंह, श्रीकांत सिंह तथा संजय सिंह करहंसी जबकि, नाटा सिंह की तरफ से पवन राय, विकास राय राजपुर थाना डिहरी तथा लक्ष्मण चौबे करहंसी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश जारी है। थानाध्यक्ष के अनुसार सोमवार को सदर प्रखंड में नामांकन की अंतिम तिथि थी। वर्तमान मुखिया नाटा सिंह की पत्नी डिंपी देवी और पूर्व मुखिया मुन्ना सिंह की बहू रंभा सिंह का नामांकन हुआ था। नामांकन के बाद पंचायत भवन पर आसपास ही दोनों ओर से समर्थकों के लिए भोज का आयोजन हुआ था। देर शाम भोज के पश्चात दोनों पक्षों के लोग किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रत्याशियों के स्वजनों ने समर्थकों को अलग किया। लेकिन, वहां से लौटने के बाद इन लोगों ने गोलीबारी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here