‌‌झारखंड के मुख्यमंत्री को हराने वाले सरयू राय बक्सर के

0
4491

-पैतृक गांव खनिता में जश्न का माहौल, गांव वालों ने दी बधाई
बक्सर खबर। झारखंड के निवर्तमान मुख्यमंत्री रघुवरदास को हराने वाले भाजपा के बागी नेता सरयू राय बक्सर जिले के रहने वाले हैं। उनकी जीत पर आज पैतृक गांव खनिता में जश्न का माहौल था। इटाढ़ी प्रखंड के इस गांव में लोगों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। उनके भाई जमुना राय यहां रहते हैं। जब मीडिया की टीम इस गांव पहुंची तो पता चला। पुरुष सदस्य पहले ही झारखंड चले गए हैं। उनके भाई जमुना राय भी यहां भाजपा के सदस्य हैं।

गांव वालों ने बताया तीन-चार वर्ष पहले गांव आए थे। वे भाजपा के बहुत पुराने नेता हैं। झारखंड अलग हो जाने के बाद वे वहां चले गए। उनकी ही देन है। जो आज लालू यादव चारा घोटाले में जेल गए हैं। बातचीत के क्रम में यह भी पता चला। उनके छोटे भाई की पुत्र वधू निधू देवी हरपुर जलवासी पंचायत की मुखिया हैं। अर्थात उनका परिवार यहां राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ा हुआ है। उनकी इस जीत पर परिवार ही नहीं पूरे गांव के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here