सरेंजा में प्रारंभ हो रहा है विष्णु महायज्ञ

0
184

सरेंजा में प्रारंभ हो रहा है विष्णु महायज्ञ
बक्सर खबर। चौसा प्रखंड के सरेंजा गांव में 24 तारीख से विष्णु महायज्ञ प्रारंभ होने वाला है। मतदान समाप्ति के ठीक बाद की तिथि रखी गई है। इसकी तैयारी पूर्व से जारी है। इसके प्रणेता स्वामी हरी नारायण गिरी ने बताया यह पांचवां वर्ष है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए इसकी तिथि 24 रखी गई। उस तिथि को सुबह दस बजे से जलभरी का कार्यक्रम होगा। 25 को अरणी मंथन के साथ यज्ञ प्रारंभ होगा।

प्रतिदिन सुबह 7 से 9 के मध्य वैदिक पाठ एवं देवताओं का आह्वाहन होगा। दोपहर 1 से 3 के बीच हवन-पूजन एवं अपराह्न 4 से 7 के बीच पधारे हुए विद्वानों द्वारा कथा होगी। सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। देश के विभिन्न तिर्थों से लाया गया जल व मिट्टी से हवन कुंड आदि का निर्माण कराया गया है। यज्ञ का प्रायोजन विश्व शांति एवं जन कल्याण है। जिसके निमित आस-पास के गांवों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here