‌‌‌जय घोष के साथ आज समाप्त हो जाएगा संघ का प्रशिक्षण वर्ग

0
107

बक्सर खबर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा आयोजित किए गए घोष वर्ग का आज शुक्रवार को समापन हो जाएगा। सीताराम विवाह आश्रम नया बाजार में चल रहे प्रशिक्षण वर्ग 19 जनवरी को प्रारंभ हुआ था। गुरुवार को स्वयं सेवकों द्वारा नगर में पथ संचलन निकाला गया। किला मैदान से प्रारंभ होकर यह संचलन मेन रोड, सत्येदेव गंज, यमुना चौक, बड़ी देवी, अस्पताल रोड, मुनीकम चौक, ठठेरी बाजार, पीपी रोड होते पुन: किला मैदान में आकर समाप्त हुआ। स्वयं सेवकों के साथ अखिल भारतीय घोष टोली के प्रमुख रामचन्द्र पांडेय भी रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा घोष प्रशिक्षण शारीरिक प्रशिक्षण का अनिवार्य हिस्सा है। जिसमें हम भारतीय वाद्य यंत्रों को बजाने का प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।

पथ संचलन के दौरान भी प्रशिक्षित स्वयं सेवक ऐसे ही वाद्य यंत्रों का उपयोग कर रहे थे। इस वजह से उनका यह संचलन लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा। पूर्ण गणवेश धारी स्वयं सेवक कतार बद्ध हो जब शहर से गुजर रहे थे। तो उनके अनुशासन को देख संघ के संस्कार दिख रहे थे। इस दौरान दक्षिण बिहार के प्रांत प्रचारक राणा प्रताप सिंह, सह प्रांत कार्यवाह राजेन्द्र जी, किसान प्रमुख जयशंकर पांडेय, मनोज, ब्रह्मदेव, जीउत मुनी उपाध्याय, शिव नारायण सिंह, रामवकील राय, विमल कुमार सिंह, चंदन प्रकाश, मुन्ना केसरी, नंद वर्मा, दीपनरायण राय, राजेश, राघवन, अविनाश, राहुल व गौरव समेत अनेक स्वयं सेवक व्यवस्था में शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here