पटना में आयोजित वार्षिक सम्मान समारोह में क्लब ने बटोरे एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठित अवार्ड बक्सर खबर। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3250 के वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन रविवार शाम पटना के मौर्या होटल में हुआ। समारोह में रोटरी क्लब बक्सर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार और झारखंड के क्लबों के बीच अपनी विशिष्ट पहचान दर्ज कराई। क्लब को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। समारोह में रोटरी क्लब बक्सर के अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नम्रता ने बेस्ट प्रेसिडेंट अवार्ड प्रदान किया। वहीं क्लब को क्लब एक्सीलेंस अवार्ड, आउटस्टैंडिंग क्लब अवार्ड, बेस्ट पीपीएच प्लेटिनम अवार्ड, ईआरईवाई अवार्ड, टीआरएफ अवार्ड, ग्लोबल ग्रांट अवार्ड, पीएचएफ अवार्ड, बेस्ट यूथ सर्विस अवार्ड, बेस्ट हेल्थ कैंप अवार्ड, बेस्ट कम्युनिटी सर्विस अवार्ड तथा बेस्ट क्लब अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह उपलब्धि क्लब को वर्ष 2025-26 के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, युवा विकास, सामुदायिक सेवा और रोटरी फाउंडेशन के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्राप्त हुई। डॉ. दिलशाद आलम के नेतृत्व में रक्तदान, स्वास्थ्य सेवा, पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा, युवा सशक्तीकरण और सामुदायिक विकास से जुड़े अभियानों की भी समारोह में सराहना की गई। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि रोटरी क्लब बक्सर के सभी सदस्यों, रोटरैक्ट टीम, डिस्ट्रिक्ट नेतृत्व और जिलेवासियों की सामूहिक सफलता है। उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी “यूनाइट फॉर गुड” की भावना के साथ समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्लब के सदस्यों और समाज के विभिन्न वर्गों ने प्रसन्नता व्यक्त की। शुभकामनाएं देने वालों में एसएम साहिल, सौरभ तिवारी, दीपक अग्रवाल, मनोज वर्मा, अरुण कुमार, प्रभुनाथ सिंह, मनीष पांडेय, संजय सर्राफ, निर्मल सिंह, राजेश केसरी, नरेश पोद्दार, मीरा सिंह, प्रदीप जायसवाल, मंजेश केसरी, शिवाधार तिवारी, रवि निर्मल, चंदन, सुनील, रियासत अली, टुन्नू सिंह, आशीष गुप्ता, परशुराम वर्मा, सतेन्द्र सिंह, टीएन चौबे, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. सीएम सिंह, डॉ. श्रवण तिवारी, डॉ. एके सिंह, डॉ. वीके सिंह, डॉ. शैलेश राय, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. कुमार गंगेय राय तथा प्रसिद्ध उद्घोषक साबित रोहतासवी सहित रोटरैक्ट क्लब के सदस्य, सामाजिक एवं चिकित्सा संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे।
समारोह में रांची के अध्यक्ष अमित अग्रवाल को भी सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नम्रता के अलावा पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय चाबड़ा, जोगेश गंभीर, बिपिन सचान, बिंदु मैम, पी. बगाड़िया, अमित अग्रवाल, डीजीएनडी डॉ. अजय, डॉ. अजीत, पब्लिक इमेज चेयर अभिषेक तथा पटना पंचकन्या क्लब के अध्यक्ष सहित बिहार और झारखंड के 119 क्लबों के अध्यक्ष, सचिव एवं सहायक गवर्नर उपस्थित रहे।































































































