12वीं और आईटीआई पास युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर बक्सर खबर। जिला नियोजनालय द्वारा मंगलवार को रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित जिला नियोजनालय परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि गुजरात की वेस्टर्न रेफ्रिजरेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी 300 मशीन ऑपरेटर पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेगी। इन पदों के लिए 12वीं पास एवं आईटीआई उत्तीर्ण युवा आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयनित अभ्यर्थियों को 12 घंटे की ड्यूटी के लिए 21,600 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा ओवरटाइम, उपस्थिति प्रोत्साहन राशि, बीमा, निःशुल्क परिवहन सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। कंपनी द्वारा योग्य अभ्यर्थियों का चयन शिविर स्थल पर ही किया जाएगा। जॉब कैंप में भाग लेने के लिए एनसीएस पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य है। जिन युवाओं का निबंधन नहीं हुआ है, वे ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने बायोडाटा और आधार कार्ड के साथ 23 जून को शिविर में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि उसकी भूमिका केवल सुविधा प्रदाता की है, जबकि नियुक्ति संबंधी सभी शर्तों के लिए नियोजक कंपनी स्वयं जिम्मेदार होगी।































































































