‌‌‌ युवा शक्ति की नजर में भारत भूषण शहीद, दी गई श्रद्धांजलि

0
56

– दिव्यांग भवन में आयोजित की गई सभा
बक्सर खबर। युवा शक्ति सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार को दिव्यांग भवन में भरत तिवारी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्थान के अध्यक्ष रामजी सिंह ने कहा कि भरत तिवारी की मौत एक पुलिस मुठभेड़ नहीं, बल्कि पुलिस द्वारा की गई हत्या है। उन्होंने निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की आवश्यकता बताई। वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी नागरिक को न्यायिक प्रक्रिया से वंचित नहीं किया जा सकता।

भरत तिवारी प्रकरण की सच्चाई सामने लाने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। सभा में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में निष्पक्ष जांच और दोषियों को दंडित करने की मांग की। श्रद्धांजलि सभा में आशुतोष दुबे, जितेंद्र ठाकुर, श्याम जी वर्मा, प्रमोद केशरी, राकेश दुबे, कन्हैया यादव, रवि केशरी, टी.के. सर, जितेंद्र जी, प्रिन्स इदरीसी, दिलीप राम, अभय पासवान, डॉ. जी कुमारी, रीना शर्मा, फिरोज, कृष्ण केशरी, पप्पू जायसवाल, राजू पांडेय, त्रिभुवन ओझा, गोपाल राय, चन्दन गुप्ता समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here