‌‌लॉकडाउन में भी हो रहा है सड़क निर्माण का कार्य

0
1511

डुमरांव विधायक ने विभाग में की शिकायत
बक्सर खबर। एन एच 84 अर्थात बक्सर-आरा राष्ट्रीय राजमर्गा। इसके निर्माण कार्य में लगी पीएनसी कंपनी काम कर रही है। मिट्टी की कटाई, ढुलाई का कार्य चल रहा है। कुछ दिन पहले इसका वीडियो भी वाइरल हुआ था। इसकी सूचना डुमरांव विधायक ददन यादव को भी मिली। वे वहां तक गए और नियमों की अनदेखी न करने की सलाह दी।

लेकिन, पांच दिन बाद फिर काम शुरू हो गया। इस पर कानूनी ढंग से रोक लगे। इसके लिए जदयू विधायक ददन यादव ने बिहार सरकार को लिखा है। उन्होंने पत्रकार वार्ता आयोजित कर यह जानकारी दी। कृष्णाब्रह्म थाना के नुआंव के पास काम चल रहा है। मजदूर नाराज हैं। लेकिन, गैर प्रदेश का होने के कारण उनका काम करना मजबूरी है। विधायक ने यह भी कहा कि संवेदक ने कहा था प्रधानसचिव के स्तर से अनुमति मिली है। लेकिन, जब उनको फोन मिलाया गया तो उन्होंने कहा ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया है। फिलहाल इस तनातनी के मध्य काम बंद हो गया है। गाड़ियां खड़ी हो गई हैं। ऐसी सूचना मिल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here