‌‌‌21 को राजद का बिहार बंद, उपद्रवी तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर

0
521

बक्सर खबर। संशोधित नागरिकता बील के खिलाफ प्रदर्शन का दौर जारी है। 21 दिसम्बर को राजद ने बिहार बंद का आह्वान किया है। बंद को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा इंतजाम को लेकर चौकसी बरतने का सख्त निर्देश जारी किया है। क्योंकि प्रदर्शन के दौरान जगह-जगह उग्र लोग ऐसा कृत्य कर रहे हैं। जिससे विधि व्यवस्था की समस्या पैदा हो जा रही है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने अपने स्तर से पुख्ता इंतजाम किए हैं। हर जगह पैनी नजर रखी जाएगी। अगर किसी ने कानून को हाथ में लेने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कार्रवाई निश्चित है।

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर हर जगह प्रशासनिक पदाधिकारियों की मैनाती की है। वहीं सूत्रों की माने तो जगह-जगह वीडियो ग्राफी भी होगी। जिससे आवश्यकता पड़ने पर वस्तुस्थिति का अवलोकन किया जा सके। वहीं दूसरी तरफ भारत सरकार ने गजट प्रकाशित कर इस तथ्य की जानकारी दी है। एनआरसी लागू ही नहीं किया गया है। सीएए मंजूर किया गया है। जो 2014 से पहले भारत में रह रहे लोगों को नागरिकता देने से संबंधित है। यहां नीचे गजट का पारूप दिया जा रहा है। उसका अवलोकन आप भी कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here