रामजी ने डूबा दी भाजपा की नइया

0
2634

-परशुराम के लिए नुकशानदायक रहा राम-राज
बक्सर खबर। 23 वे राउंड में भाजपा के उम्मीदवार परशुराम चतुर्वेदी अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी से पिछड़ गए। शुरू से ही उन्होंने बढ़त बना रखी थी। इस चरण में भाजपा के परशुराम को 43386 एवं कांग्रेस के संजय तिवारी को 44977 मत प्राप्त हुए। यही से बाजी पलट गई। लेकिन, बक्सर सीट के दो उम्मीदवार भाजपा के लिए सीधे घातक साबित हुए। जिसमें पहला स्थान रहा युवा नेता आकाश कुमार सिंह उर्फ रामजी सिंह का। जिन्हें 23 राउंड तक 5414 मत मिले।

वहीं पहले भाजपा फिर जदयू में गए रवि राज ने 1273 मत प्राप्त किए। इन लोगों ने मिलकर छह हजार से अधिक मतों को विभाजित किया। जबकि भाजपा तीन हजार के कम मतों के अंतर से चुनाव हारने वाली है। हम ऐसा इस लिए कह रहे हैं क्योंकि प्रशासनिक रुप से इसकी घोषणा नहीं हुई है। लेकिन, यह छह हजार वोट भाजपा के लिए बहुत ही नुकसानदायक रहे। इसका अनुमान पहले से भी लगाया जा रहा था। भाजपा की नइया को रामजी पार नहीं लगने देंगे। रही सही कसर दो और लोगों ने पूरी कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here