सैनिकों के सम्मान में जगमगाया रामरेखा घाट

0
170

 विद्यार्थी परिषद ने जलाए 21 सौ दीप
बक्सर खबर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बक्सर इकाई के द्वारा आज दीपावली के पूर्व संध्या पर एक दीप सैनिकों के नाम, कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर के पौराणिक रामरेखा घाट पर यह आयोजन हुआ। जहां एक साथ 2100 दिए जला कर देश की सीमा पर हमारी सरहदों की रक्षा कर रहे जवानों और देश की आंतरिक सुरक्षा कर रहे पारा मिलिट्री के जवानों की के लिए मंगल की कामना की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दक्षिण बिहार प्रान्त के प्रांत कार्यवाह राजेंद्र प्रसाद, विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश मंत्री तथा वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय के सिंडीकेट सदस्य राजेश सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

दीप प्रज्वलन के ततपश्चात राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गा कर मातृभूमि की आराधना की गयी। दक्षिण बिहार प्रान्त कार्यवाह राजेन्द्र प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के वीर जांबाज़ सैनिक ठंडी, गर्मी और बरसात में अपनी जान की परवाह किये बिना सरहदों पर अपनी सीमा की रक्षा 24 घंटे करते है। ऐसे में हम आम नागरिकों का भी परम कर्तव्य बनता है कि हम भी उन सैनिकों के प्रति समर्पण का भाव आम जन-मानस में जागृत करने हेतु इस दीपोत्सव के अवसर पर एक मिट्टी का दिया देश के उन महान सपूतों के लिए भी अवश्य जलाए।

-दीप जलाते विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता

अगले वक्ता विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश मंत्री और वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय के सिंडीकेट सदस्य राजेश सिन्हा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शहीदों की चिताओं पर लगेगें हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाक़ी निशा होगा। राजेश सिन्हा ने कहा कि भारत की सेना हर मौके पर देश के अपना सर्वस्व न्योछावर करके हम भारतीयों का सिर हमेशा से गर्व से ऊंचा करने का कार्य किया हो चाहे देश पर कोई विदेशी आक्रमण हो या देश में कोई प्राकृतिक आपदा आई हो

-दीप जलाते विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता

और तो और देश की आंतरिक सुरक्षा के मामलों में भी सेना ने अपना शत प्रतिशत प्रदर्शन देकर हमेशा हम भारतीयों का सीना चौड़ा करने का कार्य किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंत्री रवि रंजन पासवान ने किया। कार्यक्रम का संचालन रितिक राय तथा धन्यवाद ज्ञापन विवेक तिवारी उपस्थित रहे। इस दौरान विवेक सिंह,सन्नी सिंह, मंगल पाण्डेय, प्रशांत राय, दिपक, अमित,मनीष सिंह, अविनाश, राहुल, रौशन, आंचल, गोल्डी, अनुप, शुभम, समीर, अंकुश, विकास, शशि, लक्की समेत अनेक छात्र उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here