‌‌राजद ने जलाया प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला

0
283

बक्सर खबर। चौगाई प्रखंड मुख्यालय पर युवा राजद द्वारा शनिवार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश यादव ने किया। उन्होंने कहा आज देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। बेरोजगारी चरम पर है। अर्थव्यवस्था खतरे में है। वहीं दूसरी तरफ एनआरसी व सीएए जैसा काला कानून लागू किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में ब्रदी सिंह, नरेन्द्र सिंह, मनू यादव, सुनील, विवेक केसरी, लालदेव यादव, जितेन्द्र, गुड्डू यादव, कमलेश व अशोक यादव आदि शामिल रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here