‌‌‌राहत वाली खबर : 21 की रिपोर्ट आई नेगेटिव

1
1498

-अब तक 73 की जांच सही, 19 का इंतजार
बक्सर खबर। जिले के लिए एक और राहत की खबर है। 21 वैसे लोगों की रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो गई है। जो विदेश से बक्सर आए थे। यह वे लोग हैं। जो अन्य देशों में रहकर लौटे हैं। इससे पहले भी तीस लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। जिला प्रशासन की माने तो अभी 19 लोगों की रिपोर्ट आनी है। वह भी जल्द ही प्राप्त हो जाएगी।

18 मार्च 2020 के बाद वैसे लोग जो अन्य देशों से बक्सर आए थे। प्राथमिकता के आधार पर उनकी जांच की जा रही है। इससे पहले भी दो चरण में 39 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। मंगलवार को भी तब्लीगी जमात से जुड़े 13 लोगों की रिपोर्ट मिली थी। इस तरह अभी तक जिले से भेजे गए सैंपल में कुल 73 रिपोर्टे। प्राप्त हुई है। सभी नेगेटिव रही हैं। इस लिए लोगों ने राहत की सांस ली है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here