‌‌‌रामरेखा घाट बड़ी मठिया के खिलाफ दायर हुई जनहित याचिका

0
855

-हाई कोर्ट पहुंचे शिकायतकर्ता ने उठाया गबन का मामला
बक्सर खबर। रामरेखा घाट बड़ी मठिया जिसका नाम विश्वामित्र आश्रम है। यहां बड़े पैमाने पर गबन है। यह शिकायत है जय प्रकाश सिंह की है। हालांकि उनके आवेदन में कई बातों का उल्लेख है। जैसे दुकानों के नाम पर पगड़ी की वसूली और यहां से होने वाली आय का दुर्पयोग। इन आरोपों को लगाते हुए उच्च न्यायालय में जन हित याचिका दायर की गई है। जो इस माह की 17 तारीख को न्यायालय ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर ली है।

आवेदक ने मठिया के वर्तमान महंत चन्द्रमा दास समेत पर्यटन विभाग, धार्मिक न्यास बोर्ड, तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी पार्टी बनाया है। क्योंकि प्रशासनिक लापरवाही के कारण ही मंदिर की जमीन को बेचने का आरोप भी लगाया गया है। शिकायत कर्ताओं का कहना है। हम इसकी कॉपी जिलाधिकारी कार्यालय को भी शुक्रवार को सौपेंगे। इसको लेकर एक बार फिर रामरेखा घाट बड़ी मठिया सुर्खियों में है। फिलहाल यह पूरा मामला धीरे-धीरे सामने आएगा। क्योंकि शिकायत कर्ता भी अब अपने आरोपों को लेकर सामने आने की तैयारी में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here