जुआ के अड्डे पर पुलिस का छापा, 62 हजार बरामद

0
545

– आठ लोग गिरफ्तार, संचालक फरार
बक्सर खबर। सिमरी थाना की पुलिस ने सोमवार की शाम जुआ के अड्डे पर छापामारी की। नगपुरा गांव में हुई अचानक छापामारी के दौरान वहां के अड्डे से आठ जुआड़ियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 62 हजार 10 रूपए नकद तथा ताश के पत्तों का सेट बरामद किया गया। जबकि इस जुए के अड्डे का संचालक अपने तीन अन्य सहयोगियों के साथ फरार हो गया है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

गिरफ्तार जुआड़ियों में मो मुख्तार, प्रदीप कुमार, सुभाष उर्फ सुरेश गोप, उतम सिंह,  प्रमोद यादव, शैलेश कुमार सिंह,  सिद्धनाथ चौधरी, परविंदर सिंह उर्फ करिया सिंह शामिल है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस अड्डें का संचालन बलिहार का चंद्रेश्वरी सिंह अपने सहयोगियों चंद्रदेव यादव, मनोज यादव व झोटइल यादव के साथ मिलकर करता है। गिरफ्तार जुआड़ियों के स्वीकारोक्ति के बाद पुलिस उन चारों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष सुनील निर्झर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नगपुरा गांव में जुआ का अड्डा संचालित हो रहा है। आठ जुआड़ी गिरफ्तार किए गए है। जबकि चार लोग फरार हो गए है। उनकी गिरफ्तारी का प्रयास भी किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here