पुलिस का खेल, पकड़ में नहीं आया बबली तो पिता को भेज दिया जेल

0
1436

बक्सर खबर । शहर के बुधनपुरवा इलाके में जमीन कब्जा करने का अपराध किसी और ने नहीं बबली दुबे ने किया है। यह बात पुलिस ने मीडिया के सामने शनिवार को रखी। इस आरोप में बबली को नामजद किया गया है। पुलिस जब घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। बबली व उसके कई साथी भाग निकले। बबली के पिता प्रियव्रत दुबे को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पीसी कर यह जानकारी दी। चार लोग पकड़े गए पांच असलहे बरामद हुए। पुलिस ने जो कहा उसे शनिवार तक सच मानकर मीडिया में खबरें छपी। इस बीच रविवार को पता चला पुलिस ने मीडिया के सामने सफेद झूठ बोला है।

जब घटना हुई तब प्रियव्रत दुबे मौके पर नहीं थे। पुलिस ने उन्हें घर से थाने बुलाया और बेटे की जगह पिता को जेल भेज दिया। इसका खुलासा सोशल मीडिया पर सामाजिक कार्यकर्ता व एनजीओ के सचिव अजय मिश्रा ने किया। उनकी पोस्ट आई तो पता चला पुलिस ने क्या गेम खेला है। मिश्रा जी बात उस समय और भी पुख्ता हो गई। जब देर शाम बबली दुबे का वीडियो कुछ खबरियां सोशल साइट ने सार्वजनिक किया। जिस पुलिस ने एक दिन पहले उन्हें घटना का अभियुक्त बताया था। वह तो सच बताने से रही। लेकिन सच तो सच है, वह सामने आता ही है। बात जमीन पर कब्जा करने की हो झूठ को सच बनाने की।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here