पिकअप ने मारी टेम्पो को टक्कर, दो की मौत, तीन गंभीर

0
1864

बक्सर खबर। डुमरांव से कोरानसराय की तरफ जा रहे आटो को खलवा इनार के पास पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। आटो चारो खाने चित हो गया। उसमें सवार सभी ग्यारह लोग घायल हो गए। आज मंगलवार को अपराह्न तीन बजे के लगभग यह दुर्घटना हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से तीन लोगों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार कोरानसराय की तरफ से तेजगति से पिकप आ रही थी। वहीं डुमरांव की तरफ से ऑटों सड़क के बीचों-बीच रफ्तार में चल रही थी।

इस दौरान इन वाहन के चालकों ने अपनी जगह नहीं बदली। नतीजा जोरदार टक्कर हुई। आटो के परखच्चे उड़ गए। तेज अवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण दौड़े पहुंचे और ऑटों में फसे लोगों को बाहर निकाला और अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां अभिषेक प्रताप सिंह नदांव, थाना मुफस्सिल व अनंत कुमार ग्राम चौगाई, बंसतपुर गांव निवासी राजेश कुमार, रेश्मी देवी व मन्नु कुमार समेत पांच लोगों को गंभीर चोट आई थी। सूत्रों के अनुसार उपचार के दौरान नदांव निवासी अभिषेक व चौगाई निवासी अनंत कुमार की मौत हो गई। अन्य तीन को सदर अस्पताल में रखा गया है। तथा छह लोगों को उपचार डुमरांव अस्पताल में चल रहा है। 
लचर है अस्पताल में इमरजेंसी सुविधा
बक्सर खबर। डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल के सारे दावे उस समय फेल हो गए जब एक साथ ग्यारह घायल अस्पताल पहुंचे। मरीजों को लिटाने के लिए बेड़ तक नहीं था। कुछ मरीजों को फर्स पर लिटाया गया। एक डाक्टर थे बाकी के काम चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों ने संभाला। वे ही सुई लगाते व बैंडेज करते देखे गए। अस्पताल की दयनीय हालत को लेकर कर्मचारियों में गहरा आक्रोश था।

-दुर्घटना के बाद का नजारा

डुमरांव से लोग लौट रहे थे चौगाईं
बक्सर खबर। परिजनों ने बताया कि सभी लोग किसी ने किसी काम से डुमरांव आए थे। दोपहर बाद सभी अपने-अपने घर लौटने के लिए आटो में सवार हुए। लेकिन वाहन चालकों की लापरवाही से सभी अस्पताल पहुंच गए। देखने वालों ने बताया सरासर गलती आटो चालक की थी। घायलों में गिरधबरांव के बेबी देवी, अमन कुमार, राकेश कुमार, परमाशंकर साह, सच्चामुनी देवी, ललन राम के अलावे इटाढ़ी के मन्नु कुमार, चैगाई के अनंत कुमार सिंह, सुरेन्द्र ठाकुर को भी चोटें आई है।
कोरानसराय थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने बताया कि घालयों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। जिसमें तीन को गंभीर रूप से चोटें आई थी उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दुघर्टना ग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है चालक फरार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here