‌‌‌इटाढ़ी रोड में पलटी यात्री बस, कोई हताहत नहीं

0
1041

-दिनारा से बक्सर आ रही सवारी बस हुई दुर्घटना का शिकार
बक्सर खबर। यात्रियों को लेकर दिनारा की तरफ से बक्सर आ रही यात्री बस बुधवार की दोपहर सड़क किनारे पलट गई। संयोग रहा कि मिट्टी गिली थी। इस वजह से यात्रियों में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। एक बड़ा हादसा टल गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना बक्सर-धनसोई मार्ग पर इटाढ़ी थाना के बकसड़ा गांव के समीप हुई।

मौके पर इटाढ़ी के थानाध्यक्ष कमल नयन भी पहुंचे थे। उन लोगों ने बस को जेसीबी की सहायता से बस को बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष के अनुसार बस की गति धीमी थी। इस लिए दुर्घटना टल गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। दुर्घटना का शिकार हुई बीडी परिवहन की बस को फिलहाल पुलिस की निगरानी में रखा गया है। ग्रामीणों के अनुसार बस का चालक भी सुरक्षित था। उसने समझदारी से काम लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here