पार्टी नेताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

0
260

-जिलाध्यक्ष ने गांव में काटा केक
बक्सर खबर। अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का 53 वां जन्मदिन सोमवार को केक काटकर मनाया गया। जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने इसकी तैयारी अपने गांव अपने गांव में की थी। अध्यक्ष ने कहा कि हमारे नेता गरीबो और वंचितों के लिए संघर्ष करते हैं। वे लाखों दिलों की घड़कन हैं। और भारत का भविष्य उनसे जुड़ा हुआ है।

देश को नई दिशा देने के लिए उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ की है। जो अपने आप में एक यादगार यात्रा है। इस मौके पर अनिल उपाध्याय, रोहित उपाध्याय, शिवाकांत मिश्रा, मदन कुमार, विनोद कुमार, दीपक, संजय राम, दीनबंधु यादव, रामाकांत प्रसाद सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित हुए। जिनके मध्य मिठाई का वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here